वाराणसी : मूर्ति विसर्जन के दौरान आपस में भिड़े दो पक्ष
# पथराव में तीन लोग हुए घायल, कई वाहन क्षतिग्रस्त
वाराणसी। मनीष वर्मा तहलका 24×7 पीडीडीयू नगर सीओ कार्यालय के समीप मूर्ति विसर्जन के लिए निकले जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला इतना अधिक बढ़ गया कि दोनों ओर से पत्थरबाजी होने लगी। घटना में तीन लोग घायल हो गए। वहीं ऑटो समेत तीन वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। बवाल की सूचना मिलते ही दो थानों की फोर्स समेत पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और भीड़ को तितर बितर किया। एडिशनल एसपी विनय कुमार सिंह ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।