वाराणसी : थाने में घुसकर वर्दी उतरवाने की दी धमकी

वाराणसी : थाने में घुसकर वर्दी उतरवाने की दी धमकी

# ग्राम प्रधान और सपा नेता समेत 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

वाराणसी।
मनीष वर्मा
तहलका 24×7
                    चौबेपुर थाने में एक दरोगा से हाथापाई और सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में ग्राम प्रधान राघवेंद्र जायसवाल, सपा नेता लालजी सोनकर सहित दस नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ चौबेपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई।
मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे चौबेपुर चौमुहानी के समीप थाने से 100 मीटर की दूरी पर मुनारी गांव के एक युवक की बाइक से एक लड़की को धक्का लग गया। बाजार के लोग बाइक चालक से मारपीट व गाली गलौज कर रहे थे। इस दौरान चौबेपुर थाने के सबइंस्पेक्टर ओमप्रकाश यादव मौके पर पहुंचे और लोगों को मना कर थाने चलने को कहा। इस पर व्यापारियों ने थाने पहुंच कर विरोध किया। इसका वीडियो भी वायरल हुआ। शुक्रवार को सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश यादव ने तहरीर में बताया कि बाजार में लोगों ने हाथापाई की और चौमुहानी पर जाम लगाया। वर्दी उतरवाने की धमकी के साथ ही थाना परिसर में नारेबाजी की।
सबइंस्पेक्टर ओमप्रकाश यादव की तहरीर पर पुलिस ने चौबेपुर के ग्राम प्रधान राघवेंद्र जायसवाल, सपा के अजगरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी लालजी सोनकर, सन्नी जायसवाल, गोल्डी सोनकर, बद्री, आकाश, प्रेम, बबलु जायसवाल, आयुष, सोनू सेठ अन्य अज्ञात के मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आईजी जोन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने भी ट्विटर पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
Previous articleआजमगढ़ : आशनाई के चलते ई-रिक्शा चालक की हुई थी हत्या, तीन गिरफ्तार
Next articleवाराणसी : मूर्ति विसर्जन के दौरान आपस में भिड़े दो पक्ष
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?