वाराणसी : होटल कर्मी की बाइक चोरों ने उड़ाई 

वाराणसी : होटल कर्मी की बाइक चोरों ने उड़ाई 

शिवपुर।
मनीष वर्मा
तहलका 24×7
               थाना क्षेत्र के सेन्ट्रल जेल चौकी से महज तीन सौ मीटर दूर वागमी होटल के कर्मचारी की बाइक चोरी हो गयी। घटना की जानकारी पीड़ित को सुबह हुई जब वह अपनी शिफ्ट ख़त्म कर होटल के बाहर आया तो उसकी बाइक गायब थी। पीड़ित द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी बाइक न मिलने पर इसकी सूचना शिवपुर पुलिस को दी गयी। पीड़ित की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी सेन्ट्रल जेल अभय सिंह मामले में महज खानापूर्ति कर लौट गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित अमित सिंह पुत्र रमेश कुमार निवासी सराय शेख मरुई वाराणसी का निवासी है और शिवपुर क्षेत्र के सेन्ट्रल जेल स्थित वागमी होटल में कार्ययत है। रोज के भांति अमित अपनी रात के शिफ्ट में काम करने के लिए अपनी बाइक UP65 AV 1183 लेकर वागमी होटल पहुँचा और होटल के बाहर बाइक खड़ी कर होटल में काम करने चला गया। जब सुबह शिफ्ट खत्म कर बाहर आया तो देखा उसकी बाइक गायब थी।
Previous articleजौनपुर : फर्जीवाड़े से जमीन बेचने के प्रयास में दो जालसाजों को ग्रामीणों ने पकड़ा
Next articleजौनपुर : त्योहारों के मद्देनजर किया गया रूट डायवर्जन 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?