जौनपुर : फर्जीवाड़े से जमीन बेचने के प्रयास में दो जालसाजों को ग्रामीणों ने पकड़ा

जौनपुर : फर्जीवाड़े से जमीन बेचने के प्रयास में दो जालसाजों को ग्रामीणों ने पकड़ा

# कोतवाली पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी

शाहगंज।
एख़लाक खान 
तहलका 24×7 
            फर्जी आधार कार्ड बनाकर दूसरे की जमीन को बेचने का प्रयास कर रहे दो जालसाजों को परिवार और गांव के लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली पुलिस जालसाज से पूछताछ में जुटी है।कोतवाली क्षेत्र के ताखा पूरब गांव निवासी प्रमोद कुमार पुत्र सीताराम काफी समय से दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। गांव में उनकी जमीन है।
जिस पर जालसाजों की नीयत खराब हो गई। बताते हैं कि खेतासराय थाना क्षेत्र के अरजनपुर निवासी युवक जो गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर पर रहता था। बेशकीमती जमीन को बेचने के लिए प्रमोद कुमार के नाम से अपने एक साथी का फर्जी आधार कार्ड बनाकर जमीन बेचने का प्रयास करने लगा। क्षेत्र के एक जमीन कारोबारी से उसने दो लाख रुपया बतौर बयाना भी ले लिया। तीन दिन पहले जमीन कारोबारी जब जमीन देखने के लिए गांव में पहुंचा तब लोगों को इसकी जानकारी हुई।
परिवार के लोगों ने दिल्ली रह रहे जमीन के मालिक प्रमोद से संपर्क किया तो उसने बेचने से इंकार किया। कारोबारी से बातचीत की तो उसने खुद प्रमोद द्वारा जमीन बेचने की बात बताते हुए प्रमोद और बेचने वाले बिचौलिए का आधार कार्ड दिखाया। जिस पर लगी फोटो से जालसाजों की पहचान होने पर गुरुवार की रात परिवार के लोगों ने दोनों जालसाजों को दबोचा जिनकी पिटाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामले में प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
Previous articleजौनपुर : प्रथम प्रयास में पत्रकार के पुत्र को मिला जेएनयू में प्रवेश.. 
Next articleवाराणसी : होटल कर्मी की बाइक चोरों ने उड़ाई 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?