बाराबंकी : विक्षिप्त महिला ने दुधमुंही बच्ची को तालाब में फेंक खुद लगाई फांसी, दोनों की मौत 

बाराबंकी : विक्षिप्त महिला ने दुधमुंही बच्ची को तालाब में फेंक खुद लगाई फांसी, दोनों की मौत 

बाराबंकी।
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7
                  बाराबंकी के जैदपुर इलाके में विक्षिप्त महिला ने अपनी दुधमुंही बच्ची को तालाब में फेंक दिया और इसके बाद खुद फांसी लगा ली। इस घटना में बच्ची और महिला दोनों की मौत हो गई है ग्रामीणों ने देखा तो सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, थाना सतरिख के ग्राम भनौली निवासी 35 वर्षीय सीमा पत्नी बबलू गुरुवार को अपने पिता अमरीश के घर रामपुर पहुंची थी। पिता के यहां सीमा ने अज्ञात कारणों से अपनी दो वर्षीय बच्ची को तालाब में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद महिला ने कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जब घटना हुई, उस समय घर के सभी लोग धान काटने के लिए खेत पर गए हुए थे। घटना की जानकारी ग्रामीणों को होने पर उन्होंने तत्काल इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी।
इस संदर्भ में अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण ने बताया कि घटना में प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सीमा मानसिक रूप से बीमार थी। उसने अपनी बच्ची को तालाब में फेंक दिया और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है व अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।
Previous articleगाज़ीपुर : छठ के मौके पर चाचा-भतीजा की गंगा में डूबने से मौत 
Next articleजौनपुर : छत के रास्ते घुसे चोरों ने पार किया पांच लाख के जेवर व नकदी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?