जौनपुर : छत के रास्ते घुसे चोरों ने पार किया पांच लाख के जेवर व नकदी

जौनपुर : छत के रास्ते घुसे चोरों ने पार किया पांच लाख के जेवर व नकदी

# चोरी की घटना को पुलिस प्रथम दृष्टया मान रही है संदिग्ध 

केराकत।
विनोद कुमार 
तहलका 24×7 
           कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत थानागद्दी के जाखिया पुरवां में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने एक घर से चोर पांच लाख के आभूषण और नकदी उठा ले गए। चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया। छत व बरामदे में सो रहीं महिलाओं को भनक तक नहीं लगी। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।
जाखिया पुरवां गांव निवासी झगड़ू सिंह के घर बृहस्पतिवार की रात चोर छत के रास्ते मकान में दाखिल हो गए। चोरों ने मकान के सभी कमरों को खंगाल डाला। कमरे में रखी आलमारी, अटैची व बक्से में रखे लाखों के जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी शुक्रवार की भोर में लोगों को हुई। महिलाओं ने देखा कि घर का दरवाजा खुला है और कमरे में सामान बिखरा पड़ा है। इस पर सभी ने शोर मचाया। इसके बाद भीड़ जुट गई।
झगड़ू सिंह ने बताया कि सोने की चार चूड़ियां, चांदी की एक करधनी, दो नथिया, दो मंगलसूत्र, चार अंगूठी व अन्य चांदी के करीब पांच लाख के जेवर और 15 हजार रुपये तथा कीमती सामान चोरी हुआ है। हालांकि चौकी इंचार्ज रोहित मिश्रा का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। बीच गांव में घर है और मकान की छत पर चढ़ने का कोई रास्ता नहीं है। आलमारी का लाकर नहीं टूटा और उसमें से गहने गायब हो गए। फिर भी जांच की जा रही है, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleबाराबंकी : विक्षिप्त महिला ने दुधमुंही बच्ची को तालाब में फेंक खुद लगाई फांसी, दोनों की मौत 
Next articleजौनपुर : शार्ट सर्किट से गुमटी में लगी आग, हजारों का सामान जलकर राख
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?