विज्ञान संगोष्ठी में गूंजा ‘क्वांटम युग’ का स्वर,
# एकता चौहान रहीं प्रथम, श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान में विज्ञान विषयक प्रतियोगिता का आयोजन
कलान, सुलतानपुर।
दीपक जायसवाल
तहलका 24×7
“क्वांटम युग का आरंभ: संभावनाएं एवं चुनौतियां” विषय पर गुरुवार को श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान में प्रखंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक शशि प्रकाश सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर पं. दीनदयाल राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज तेंदुआ काजी के प्रधानाचार्य व ब्लॉक नोडल अधिकारी श्याम सुंदर उपस्थित रहे।

निर्णायक मंडल में श्री विश्वनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के डॉ. आत्मा प्रकाश पाठक (रसायन), डॉ. सत्य प्रकाश तिवारी (भौतिक), और डॉ. महेंद्र प्रताप यादव (प्राणी विज्ञान) शामिल रहे। कार्यक्रम में इंटर कॉलेज बारी सहिजन के प्रधानाचार्य देव नारायण यादव सहित सुनील कुमार, देवेंद्र प्रताप सिंह, दिवाकर दुबे, कमलेश कुमार सिंह, उदय प्रताप सिंह व जसवीर बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। वक्ताओं ने विज्ञान की बदलती दिशा और क्वांटम तकनीक की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

प्रतियोगिता में व्याख्यान, प्रश्नोत्तरी व लिखित परीक्षा के आधार पर मूल्यांकन किया गया।नगर ब्लॉक की छात्रा एकता चौहान ने प्रथम स्थान हासिल कर सराहना प्राप्त की। द्वितीय स्थान अनिकेत सिंह और शिखा पांडेय (बारी सहिजन) को मिला, जबकि आंचल यादव (कलान) एवं अंकिता गुप्ता (बारी सहिजन) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन पर प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार भेंट किए और सफल आयोजन हेतु सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
















