विद्यार्थियों ने सीखे सॉफ्टवेयर डिजाइनिंग के नए-नए तरीके
# इंजीनियरिंग संस्थान के बच्चों ने किया स्टूडेंट क्लब की शुरुआत
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय में गुरुवार को प्रोग्रामिंग के क्षेत्र मे एक नई शुरुआत हुई। इंजीनियरिंग संकाय के कम्प्यूटर साइंस विभाग के बच्चों और शिक्षकों द्वारा गूगल डेवलपर स्टूडेंट्स क्लब की शुरुआत की गयी। सॉफ्टवेयर डिजाइनिंग के क्षेत्र में विद्यार्थियों ने कोडिंग के माध्यम से डिजाइनिंग के नए तरीके सीखे। इस क्लब का पहला कार्यक्रम विश्वस्वरैया हाल मे हुआ। इस अवसर पर गरिमा पांडेय ने कंम्युनिटी के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।

















