गाजीपुर : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सड़क जर्जर से मरीजों को हो रही है खासी दिक्कत
# आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जल्द से जल्द मरम्मत की मांग
खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के अनौनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाने वाले मार्ग की जर्जर हालत देख ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए सोमवार को ज्ञापन सौपा था।क्षेत्र के अनौनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अनौनी बाजार जाने वाली सड़क गड्ढे में तब्दील हो गयीं है जिससे पीएचसी इलाज के लिए जाने वाले मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।जिसको लेकर चिकित्सा प्रभारी प्रकाश पांडेय ने इसकी शिकायत सीएमओ से की थी।

















