विद्यालय परिसर में लगा हैंडपंप उखाड़ ले गए चोर

विद्यालय परिसर में लगा हैंडपंप उखाड़ ले गए चोर

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे
तहलका 24×7
               क्षेत्र के सारी जहांगीर पट्टी गांव स्थित विद्यालय में लगा हैंडपंप बीती रात चोर उखाड़ ले गए। जिससे एमडीएम बनाने से लेकर पेयजल तक की समस्या बढ़ गई।उक्त गांव में संचालित शान्ति निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में शाम होते ही अराजकतत्वों का बोलबाला हो जाता है।
जुआ खेलने से लेकर जाम टकराने तक की हरकतें शुरु हो जाती है।आएदिन खिड़की तोड़ने से लेकर हैंडपंप तोड़ना, पेड़ पौधों को क्षति पहुंचाना उनके लिए आमबात होती है। हद तो तब हो गई, जब मंगलवार की रात परिसर में लगे एकमात्र हैंडपंप को उखाड़ ले गए। जिसके चलते जहां बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन बनाने के साथ ही पेयजल की परेशानी बढ़ गई।
हालांकि विद्यालय प्रशासन दूसरे जगह से पानी मंगवाकर भोजन तैयार करवाया, लेकिन पेयजल के लिए बच्चे दिनभर इधर उधर भटकते रहे।प्रधानाध्यापक महेश दूबे द्वारा मामले की जानकारी फोन द्वारा थानाध्यक्ष सरपतहा यजुवेंद्र सिंह को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
Previous articleडायट में 1.75 करोड़ का घोटाला, शासन ने की बड़ी कार्रवाई
Next articleगैंग बस्टर अभियान के तहत लूट गैंग का सदस्य गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?