विद्यालय में बसंत पंचमी पर विद्यारंभ संस्कार का किया आयोजन
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
नगर के खुटहन मार्ग स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में प्रबंधक गौतम जयसवाल के दिशा-निर्देशन में वसंत पंचमी के अवसर पर माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं मंत्रोच्चारण के साथ विधि- विधान से 21हवन कुंडों पर पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात नौनिहालों को विद्यारंभ संस्कार कराया गया।

मंत्रोच्चार के साथ सभी नौनिहालों को तिलक लगाया और उनके हाथों में कॉपी और कलम पकड़ा कर उन्हें अक्षर ज्ञान कराकर विद्यारंभ संस्कार को पूर्ण कराया। शिक्षक शिक्षिकाओं ने अक्षरों का उच्चारण भी करवाया। जहां पर छोटे-छोटे बच्चों में गजब का उत्साह देखने को मिला। अंत में प्रबंधक गौतम जायसवाल ने बच्चों को कॉपी कलम के साथ-साथ बहुत सारे उपहार देकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर उप प्रधानाचार्य लक्ष्मी महतो, प्रधानाध्यापिका सुषमा दुबे, समन्वयक कंचन दीक्षित, रमेश चतुर्वेदी, शेफाली स्थाना सहित शिक्षक, अभिभावक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

















