तमंचा के साथ दो गिरफ्तार
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7. पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से दो तमंचे बरामद किए जाने का दावा किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम निमेश पाण्डेय और आशुतोष शुक्ला हैं। दोनों ग्राम ताखा पूरब थाना शाहगंज जनपद जौनपुर के निवासी हैं।

पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी सन्तोष कुमार शुक्ला, उप निरीक्षक विनय कुमार सिंह, उप निरीक्षक आनंद प्रजापति सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

















