विद्युतकर्मियों की मनमानी उजागर, बढ़ाकर बनाया जा रहा बिल, उपभोक्ता परेशान 

विद्युतकर्मियों की मनमानी उजागर, बढ़ाकर बनाया जा रहा बिल, उपभोक्ता परेशान

जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
               सरकार के मंशा पर पूरी तरह से पानी फेरने में जुटे हैं विद्युत विभाग के कर्मचारी। जहां सरकार अपनी शाख बचाने में जुटी है, वहीं कर्मचारी सरकार की मंंशा पर पलीता लगाते हुए सरकार की साख को डुबाने में लगे हुये हैं।बता दें कि जनपद के नगर पंचायत कजगांव में विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा मनमानी ढंग से विद्युत बिल बनाया जा रहा है।
इससे विद्युत उपभोक्ता पूरी तरह परेशान नजर आ रहे हैं।उपभोक्ताओं का कहना है कि विद्युत बिल बनाने वाले कर्मचारियों द्वारा जमकर मनमानी की जा रही है। विभाग द्वारा लगवाए गये मीटर को बिना चेक किए मनमानी ढंग से बिल बनाकर भेज दिया जा रहा है।
समस्या को लेकर जब कर्मचारी से कहा जाता है तो कोई जिम्मेदार समस्या सुनने को तैयार नहीं है। उपभोक्ताओं को सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है।
Previous articleजीरो टॉलरेंस दिखावा, बीजेपी सरकार में करप्शन और क्राइम चरम पर : अखिलेश यादव
Next articleगौशाला में लगी आग, चार गौवंश झुलसे, दो की मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?