गौशाला में लगी आग, चार गौवंश झुलसे, दो की मौत
सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
क्षेत्र के चिल्हीरामपुर गांव में बीती रात संदिग्ध अवस्था में गौशाले में लगी आग में चार गौवंशों के झुलसने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई, शेष की हालत नाज़ुक बनी हुई है। घटना को लेकर पशु पालक परेशान है।उक्त गांव निवासी स्वामी नाथ छप्पर डालकर अपने गौवंशों को उसमें बांधता था।

इसी बीच रविवार की देर रात लगभग दो बजे के करीब उसमें आग लग गई। लपटों को उठता देख पशुपालक और ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते, उसमें बंधे चार गौवंश बुरी तरह से झुलस गए। जिसमें दो बछियों की मौके पर ही मौत हो गई, दो गायों की हालत गंभीर बनी हुई है। अगलगी में पशु पालक को जहां पशुधन की हानि उठानी पड़ी, वहीं उसमें एक तरफ रखे भूसा और अनाज जलकर खाक हो गया। घटना की जानकारी जिम्मेदारों को पीड़ित द्वारा दी गई है।















