विवाहिता का पेड़ में फंदे से लटका मिला शव, पति व सास हिरासत में

विवाहिता का पेड़ में फंदे से लटका मिला शव, पति व सास हिरासत में

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
               क्षेत्र अंतर्गत मोजीपुर गांव में बुधवार की सुबह विवाहिता का चिलबिल के पेड़ में साड़ी से फंदे के सहारे लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मृतका के पति व सास को हिरासत में लेकर छानबीन कर रही है।उक्त गांव के अखिलेश यादव की 30 वर्षीय पत्नी रूबी यादव का शव सुबह घर के पीछे चिलबिल के पेड़ में साड़ी से फंदे के सहारे लटका दिखाई पड़ते ही घर में कोहराम मच गया।
मृतका इसी थाना क्षेत्र के शेरापट्टी गांव के नंद कुमार यादव की पुत्री थी। उसकी शादी वर्ष 2012 सर्वजीत यादव के इकलौते पुत्र अखिलेश यादव के साथ हुई थी। उसके तीन पुत्र हैं। इनमें से सबसे बड़ा करीब नौ वर्ष का है। ससुरालीजन ने घटना की सूचना मृतका के मायके वालों और पुलिस को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक राणा प्रताप यादव सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को उतरवाकर कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि सास चमेली देवी व पति अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया गया है। ससुर सर्वजीत यादव मौके पर नहीं मिले। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleजौनपुर : सैकड़ों मरीजों ने उठाया निशुल्क कैम्प का लाभ- डॉ अवनीश
Next articleजौनपुर : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार के तहत ऋण योजना शुरू
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?