विश्वविद्यालय के छात्रों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट, लात घुसे से मची अफरा-तफरी
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सोमवार को छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट और लात घुसे चले। घटना से कैंपस में अफरा-तफरी मच गई। विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के पास हुई पत्थरबाजी से बीटेक तृतीय वर्ष के एक छात्र के सिर में चोट आई। मामले में जहां घायल छात्र की ओर से विश्वविद्यालय प्रशासन को सूचना दी गई है। वहीं चीफ प्रॉक्टर की ओर से छात्रों के ऊपर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।विश्वविद्यालय में जिस तरह से आए दिन मारपीट की घटनाएं होती जा रही है, उससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो रहा है।


















