35.1 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : भूमि विवाद में पिता-पुत्री की गोली मारकर हत्या

जौनपुर : भूमि विवाद में पिता-पुत्री की गोली मारकर हत्या

सिंगरामऊ।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                थाना क्षेत्र के मल्लूपुर गांव में सोमवार की दोपहर भूमि विवाद को लेकर एक युवक ने विधवा चाची और उनके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को  गिरफ्तार कर लिया है। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर बाद दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। भूमि विवाद को लेकर एक युवक ने अपनी चाची और उनके पिता को गोली मार दी। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। दिल को दहला देने वाली ये घटना मल्लूपुर गांव की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के मल्ल्हूपुर में नीतीश यादव (28) पुत्र राजबहादुर यादव अपने घर पर मौजूद था। सोमवार को उसकी चाची प्रमिला यादव (32) पत्नी स्वर्गीय श्याम बहादुर यादव अपने पिता कृपा शंकर यादव (55) वर्ष के साथ अपने मायके सरौली तेजी बाजार थाना महाराजगंज से अपने घर ग्राम मल्लूपुर आई। घटनास्थल का नजारा देख लोग सन्न रह गये। थोड़ी ही देर बाद भूमि विवाद को लेकर प्रमिला का अपने भतीजे नितीश के साथ बहस होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान तैश में आकर नीतीश ने पिस्टल से प्रमिला यादव और कृपा शंकर यादव को गोली मार दी। गांव में गोली चलने की आवाज से दहशत फैल गई। लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। वहां का नजारा देखकर सन्न रह गए।

प्रमिला और उसके पिता लहूलुहान हालत में तड़प रहे थे। आनन-फानन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं वारदात की सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी को असलहा के साथ ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37117276
Total Visitors
599
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आठ घंटे तक पिंडरा फीडर की गुल रहेगी बिजली 

आठ घंटे तक पिंडरा फीडर की गुल रहेगी बिजली  पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7             पिंडरा विद्युत उपकेंद्र...

More Articles Like This