वैवाहिक कार्यक्रम में जा रहा युवक बोलेरो से टकराया, हालत गंभीर
सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
सुइथाकला गांव में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा बाइक सवार युवक रामनगर के पास बोलेरो की चपेट में आकर गंभीर रूप घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि अम्बेडकर नगर जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र के उसरहा (डिहवा) गांव निवासी विजय बिंद (17) पुत्र जलेश कुमार बाइक से सुइथाकला गांव में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहा था। रात लगभग साढ़े दस बजे वह रामनगर बाजार के पहुंचा कि सूरापुर की तरफ से आ रही बोलेरो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें उसके सिर पर गंभीर चोट आना बताया जा रहा है।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर बारात में शामिल होने आए उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर शाहगंज की तरफ निकल गया।

















