व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

# स्वास्थ्य बीमा,अग्नि बीमा,ब्याज दर में कमी और शस्त्र लाइसेंस में प्राथमिकता की उठाई मांग

जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7
              उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी सैमुअल एन.पॉल के माध्यम से सौंपा गया।ज्ञापन जिला महामंत्री आरिफ हबीब खान के नेतृत्व में दिया गया।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री/पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल के निर्देश तथा प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु के आदेश पर सौंपे गए ज्ञापन में व्यापारियों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें उठाई गईं।
ज्ञापन में जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने तथा दुकानों में आगजनी जैसी घटनाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए एक करोड़ रुपये तक का बीमा उपलब्ध कराने की मांग की गई।इसके अलावा विभागीय बकाया अथवा रिटर्न विलंब से जमा करने पर लगाए जाने वाले 18 प्रतिशत ब्याज को घटाकर नौ प्रतिशत किए जाने की मांग भी उठाई गई।व्यापार मंडल ने विभिन्न विभागों द्वारा जारी लाइसेंसों को आजीवन मान्य किए जाने तथा व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर होने वाले सर्वे और छापों को पूरी तरह कानून सम्मत तरीके से संचालित करने की मांग की।
साथ ही बिजली बिलों में फिक्स चार्ज एवं न्यूनतम चार्ज समाप्त कर केवल मीटर रीडिंग के आधार पर बिलिंग किए जाने की मांग रखी गई।ज्ञापन में व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस प्राथमिकता के आधार पर जारी करने की मांग भी शामिल रही।उम्मीद जताई कि राज्य सरकार व्यापारियों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित करेगी।ज्ञापन सौंपने वालों में जिला उमेशचंद गुप्त,आलोक रंजन सिन्हा,अरुण शुक्ल,सुमित कुमार आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
Previous articleमहिला से कथित मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप
Next articleप्रयागराज के मेजा में एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?