महिला से कथित मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

महिला से कथित मारपीट का वीडियो वायरल,पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

# सोशल मीडिया पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

अम्बेडकरनगर। 
तहलका 24×7
             जनपद के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला एवं उसके परिजनों के साथ कथित अभद्रता और मारपीट किए जाने का दावा किया जा रहा है।वायरल पोस्ट में थाना प्रभारी विजय प्रताप तिवारी समेत कुछ पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रही महिला की पहचान शांति मिश्रा के रुप में की जा रही है।
सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे दावों के अनुसार महिला और उसके परिवार के साथ कथित रुप से दुर्व्यवहार किया गया।हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें किए जा रहे दावों की स्वतंत्र रुप से पुष्टि नहीं हो सकी है।वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।कई लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों से जुड़े मामलों में इस प्रकार का व्यवहार गंभीर माना जाएगा।ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच के माध्यम से तथ्य सामने लाना आवश्यक है।फिलहाल मामले को लेकर पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।लोगों की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई और जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।जांच के बाद ही पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Previous articleपंचायत चुनाव तक बरकरार रह सकती है अध्यक्षों और प्रमुखों की कुर्सी
Next articleव्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?