व्यापार मंडल ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद को सौंपा 

व्यापार मंडल ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद को सौंपा 

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7
               उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में एक ज्ञापन जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा को देते हुए निवेदन किया कि यह ज्ञापन प्रधानमंत्री तक समय से पहुंच जाए, ज्ञापन में ऑनलाइन व्यापार से संबंधित छह समस्याओं को बताते हुए अभिलंब इस पर ध्यान देने का निवेदन किया है।
जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन और नगर अध्यक्ष  राधेरमण जायसवाल ने निम्न मांगों को सांसद से बताते हुए ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में कहा ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर विक्रेताओं का केवाईसी अनिवार्य किया जाए, ई-कॉमर्स की बड़ी कंपनिया लगातार वित्तीय घाटे दिखा रही हैं, ई-कॉमर्स प्लेटफार्म को थोक विक्रेताओ के रुप में व्यापार नहीं करना चाहिए, सरकार के सहयोग से संचालित एमएसएमई विक्रेता नुकसान की तरफ अग्रसर हो रहे हैं, एमएसएमई विक्रेता अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकते,
ई-कॉमर्स कंपनी के डिलीवरी कर्मियों को कर्मचारी के रुप में माना जाए। उक्त मुद्दे विशेष रुप से व्यापार एमएसएमई और उपभोक्ताओं को प्रभावित करते हैं, जिन पर तत्काल ध्यान देने और विनीयमन अधिनियम (रेगुलेटिंग एक्ट) बनाने की आवश्यकता है।
यह विनियमन निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देंगे और एकाधिकार एवं अनैतिक प्रथाओं पर अंकुश लगाएंगे।
प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी, प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर, युवा जिलाध्यक्ष संतोष अग्रहरि, रामकुमार साहू, बनवारी लाल गुप्ता, राजदेव यादव, मनोज कुमार साहू, मुन्नालाल अग्रहरि, अरशद कुरैशी और अनिल वर्मा आदि उपस्थित रहे।
Previous articleयुवक के हत्यारोपी को उम्रकैद, फावड़े से काटी थी युवक की गर्दन
Next articleमाता-पिता की देखभाल नहीं की तो चली जाएगी प्रॉपर्टी : सुप्रीम कोर्ट
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?