शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम, सुरक्षा में तैनात रही भारी पुलिस फोर्स

शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम, सुरक्षा में तैनात रही भारी पुलिस फोर्स

पिंडरा, वाराणसी। 
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7 
               फूलपुर थाना क्षेत्र के बरजी गांव में वृद्ध भोथु यादव (60) की गोली मारकर एवं पीटकर हत्या के मामले में रविवार को शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स और आरआरएफ की तैनाती की गई।
बताया जाता है कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही अनीस यादव,उसके भाइयों तथा पिता नन्हे यादव पर भोथु यादव को गोली मारने और बाद में पीटने का आरोप है,जिससे उनकी मौत हो गई थी।मामले में मृतक के पुत्र ललित मोहन यादव की तहरीर पर चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।रविवार शाम शव के घर पहुंचने पर पत्नी सुमित्रा देवी,पुत्रियों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।शाम करीब साढ़े पांच बजे शव यात्रा निकाली गई,जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
शव यात्रा में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव पनधारी यादव,विधानसभा अध्यक्ष मनोज यादव,ग्राम प्रधान चंद्रशेखर सरोज सहित कई नेता और ग्रामीण मौजूद रहे।पुलिस के अनुसार आरोपित घर छोड़कर फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।एसीपी प्रतीक कुमार ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था।वहीं थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है,आरोपितों की तलाश जारी है।
Previous articleजमीन कब्जे का आरोप निराधार, छवि खराब करने वाले पर करुंगा मानहानि का केस: सुजीत जायसवाल 
Next articleकंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो घायल, जिला अस्पताल रेफर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?