शादी का झांसा देकर दुबई में मजदूरी करने वाले युवक से लाखों की ठगी का आरोप, एसपी से शिकायत

शादी का झांसा देकर दुबई में मजदूरी करने वाले युवक से लाखों की ठगी का आरोप,एसपी से शिकायत

बलरामपुर। 
तहलका 24×7 
             दुबई में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले एक युवक ने शादी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।युवक ने एक युवती और उसके परिजनों पर लंबे समय तक विवाह का भरोसा देकर आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया है तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के तुलसीपुर निवासी शिकायतकर्ता के अनुसार,रिश्तेदारी में लगने वाली उतरौला क्षेत्र के हाशिमपुर की युवती से उसकी बातचीत शुरु हुई थी।आरोप है कि विवाह का आश्वासन देकर उसे प्रेम संबंधों में बांधे रखा गया और फोन,वीडियो कॉल तथा सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार संपर्क बनाए रखा गया।पीड़ित का कहना है कि इस दौरान युवती और उसके परिजनों ने विभिन्न जरूरतों एवं पारिवारिक समस्याओं का हवाला देकर कई बार आर्थिक मदद मांगी।
विश्वास में आकर उसने अपनी मेहनत की कमाई के साथ-साथ उधार लेकर भी युवती के बैंक खाते में धनराशि भेजी।युवक का दावा है कि उसे भरोसा था कि भविष्य में दोनों का विवाह होगा।शिकायतकर्ता के मुताबिक,जब उसने विवाह की बात की और भेजी गई रकम वापस मांगी तो उसे टालमटोल का सामना करना पड़ा।
आरोप है कि पैसे की मांग करने पर उसे झूठे मुकदमों में फंसाने और बदनाम करने की धमकी भी दी गई।युवक ने अपने पास मोबाइल चैट,स्क्रीनशॉट और बैंक लेन-देन से संबंधित साक्ष्य होने का दावा करते हुए पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।साथ ही अपनी मेहनत की कमाई वापस दिलाने की भी गुहार लगाई है।
Previous articleजमीन विवाद में महिला से छेड़छाड़ व धमकी का आरोप, कोतवाली में तहरीर
Next articleइन-सर्विस शिक्षकों को राहत, टीईटी योग्यता प्राप्त करने की समय-सीमा एक वर्ष बढ़ी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?