शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार
शाहगंज,जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि सूरज मौर्या ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए,लेकिन बाद में शादी से इंकार कर दिया।विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।इस संबंध में स्थानीय थाने पर संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

उपनिरीक्षक सुभाष गिरी व पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त सूरज मौर्या पुत्र राजेश मौर्या उर्फ राजू मौर्या निवासी डिहवा भादी नई सब्जी मंडी को भादी तिराहा से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर चालान न्यायालय भेजा गया।















