शादी से पहले प्रेमिका की हत्या, फिर किया सरेंडर

शादी से पहले प्रेमिका की हत्या, फिर किया सरेंडर                  

बिजनौर।
तहलका 24×7
               बिजनौर जिले में शादी तय होने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। प्रेमिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रेमिका को गोली मारने के बाद प्रेमी फिल्मी अंदाज में थाने में जाकर सरेंडर कर दिया।एसपी सिटी संजीव बाजपेई ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।
थाना कोतवाली देहात के गांव करौंदा चौधर की रहने वाली निशु (25) पुत्री वेद प्रकाश शर्मा की हाल ही में शादी तय हुई थी। नाराज प्रेमी शिवांक त्यागी पुत्र सुनील त्यागी ने प्रेमिका को शादी न करने के लिए मनाने की काफी कोशिश की, जब प्रेमिका ने इंकार किया, तो उसका दिल टूट गया।
प्रेमी शिवांक ने बाइक पर पिता के साथ बाजार जा रही प्रेमिका को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद थाने पहुंचा और उसने खुद को सरेंडर कर दिया। आरोपी ने पुलिस को हत्या की वजह बतायी और अपना जुर्म कबूल कर लिया। एसपी सिटी संजीव बाजपेयी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Previous articleदो ट्रेलर की जोरदार टक्कर में चालक की मौत
Next articleमुकदमा दर्ज होने के बाद हुआ अंतिम संस्कार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?