दो ट्रेलर की जोरदार टक्कर में चालक की मौत

दो ट्रेलर की जोरदार टक्कर में चालक की मौत

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
              फूलपुर थाना क्षेत्र के पूरा रघुनाथपुर गांव के समीप रविवार देर रात दो ट्रेलर की जोरदार टक्कर हो गई। घटना में एक वाहन का चालक घायल हो गया, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई।
बताया जाता है कि वाराणसी से जौनपुर की तरफ जा रहे दोनों ट्रेलर वाहन रघुनाथपुर गांव के समीप पहुंचे ही थे की रात  3 बजे पीछे चल रही ट्रेलर  के चालक को संभवत नींद आ गई, जिसमें दोनों वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। वाहनों अगला हिस्सा बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया और चालक केविन मे फंस गया।स्थानीय लोग व पुलिस की कड़ी मशक्त के बाद चालक को बाहर निकलकर इलाज के लिए बसनी स्थित पीएचसी ले जाया गया।
जहां इलाज के दौरान चिकित्सक ने चालक को मृतक घोषित कर दिया गया। मृतक चालक विनोद वर्मा (28) निवासी लौहारा थाना काजीपुर सुल्तानपुर बताया जा रहा है।इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना देने के साथ शव को शिवपुर स्थित मर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है।
Previous articleपत्नी और 2 बच्चों को जिंदा जलाने के आरोपी को मिली मौत की सजा
Next articleशादी से पहले प्रेमिका की हत्या, फिर किया सरेंडर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?