शाहगंज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर
शाहगंज,जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को भाजयुमो मंडल अध्यक्ष धीरज पाटिल के नेतृत्व में नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।यात्रा का शुभारंभ गोपाल मंदिर, पुराना चौक से हुआ।हाथों में तिरंगा लिए लोगों का कारवां नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए स्वामी विवेकानंद तिराहा पहुंचा,जहां यात्रा का समापन हुआ।यात्रा में विधायक रमेश सिंह,वरिष्ठजन, युवा,मातृशक्ति,भाजपा मंडल पदाधिकारी,पूर्व मंडल पदाधिकारी,सभासद,शक्ति केंद्र संयोजक,बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए।

तिरंगा लेकर चल रहे लोगों ने भारत माता की जय और जय हिंद के नारों से नगर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।यात्रा के दौरान राष्ट्रप्रेम, एकता और देश की अखंडता का संदेश दिया गया।क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन,बान और शान का प्रतीक है।ऐसे आयोजनों से युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत होती है और उन्हें देश के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध होता है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह,मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री धर्मेंद्र मिश्रा,मंडल अध्यक्ष चिंताहरण शर्मा,जिला सोशल मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश जायसवाल,धर्मेंद्र सिंह,कालीचरण,गीता,प्रदीप जायसवाल,रीता सोनी,बिट्टू किन्नर,नीलम राजभर,प्रिंस गौतम,अनुराग अग्रहरी,अरुण चौहान,दिलीप यादव, इशान राम,विशाल गौतम,मुस्तकीम अहमद,शुभंकर गौर,जसवंत सिंह,ओम चौरसिया,राज कपूर गुप्ता, विक्की,महेश लालवानी,संदीप जायसवाल,मंटू चौरसिया सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।


















