शिक्षा क्षेत्र के पशुपतिनाथ सिंह को दी गई विदाई

शिक्षा क्षेत्र के पशुपतिनाथ सिंह को दी गई विदाई

सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे 
तहलका 24×7
              शैक्षिक उन्नयन, क्रीड़ा प्रतियोगिताओं व अन्य पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों में शिक्षा क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय अमावांकला के प्रधानाध्यापक पशुपति नाथ सिंह को बुधवार को भावभीनी विदाई दी गई।इस दौरान सभी की आंखें नम रहीं।बेसिक शिक्षा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद खासकर लेजिम और डम्बल आधारित पीटी प्रदर्शन में प्रदेश स्तर तक अपना और अपने बच्चों का जलवा कायम रखने में श्री सिंह ने अमिट छाप बनाए रखा।
सेवाकाल के दौरान अपने मार्गदर्शन में बच्चों को तैयार कर प्रतिवर्ष शील्ड सुइथाकला के लिए ही मानो सुरक्षित ही कर दिया था। इनके द्वारा तराशे गए बच्चे आज ऊंचाइयों पर अपना परचम लहरा रहे हैं। बतौर मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी आनन्द प्रकाश सिंह व विशिष्ट अतिथि पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वैश्य समेत अन्य वक्ताओं ने बेसिक शिक्षा में उनके योगदान की चर्चा करते हुए उन्हें एक कुशल शिक्षक के साथ अच्छा मार्गदर्शक और अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
गौरतलब हो कि शिक्षा जगत में एक लम्बी सेवा देने के बाद श्री सिंह इसी 31मार्च को सेवानिवृत्त हो चुके। जिसके उपलक्ष्य में अमावांकला स्थित विद्यालय परिसर में एक समारोह आयोजित कर उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान विद्यालय परिवार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चन्द्र, सुधाकर, रणंजय, दुष्यंत, पारस, देवेन्द्र, सतीश आदि शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।संचालन एनबी सिंह ने किया।
Previous articleबीईओ ने अभिभावकों से की नामांकन कराने की अपील, खुद कराया बच्चों का प्रवेश
Next articleभ्रम दूर होने पर ही होती है ब्रह्म की प्राप्ति 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?