भ्रम दूर होने पर ही होती है ब्रह्म की प्राप्ति 

भ्रम दूर होने पर ही होती है ब्रह्म की प्राप्ति 

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
            बुधवार को कानामऊं गांव में 15वां पुण्यतिथि एवं निरंकारी संत समागम का आयोजन किया गया। मुख्य विचारक राज बहादुर यादव ने कहा कि भ्रम दूर हुए बिना ब्रह्म की प्राप्ति नहीं होती। साधु की संगत व सत्संग से जैसे हमारा भ्रम दूर होता जाता है, वैसे ही हम उस सर्वशक्तिमान ब्रह्म के करीब होने लगते हैं। उक्त बातें विकास खंड के कानामऊं गांव में आयोजित वार्षिक निरंकारी संत समागम  को सम्बोधित करते हुए
उन्होंने कहा।
उन्होंने कहा जब हमारे मन व अंतःकरण में भ्रम है, तब तक हम ब्रह्म की प्राप्ति कर ही नहीं सकते। जब हमें उस परम शक्ति का ज्ञान प्राप्त हो जाता है तो मेरा-तेरा, अपना-पराया जैसे विभेद स्वतः समाप्त हो जाते हैं, तब संसार के सभी जीवधारियों में ईश्वर का स्वरूप दिखने लगता है। चौरासी लाख योनियों में मानव ही सर्वश्रेष्ठ रचना है। करोड़ों वर्षों तक भिन्न-भिन्न योनियों का कष्ट भोगने के बाद आखिर में यह शरीर मिला है।
यदि इस बार भी ईहलोक से मुक्ति का जतन नहीं कर सके तो पुनः उन्हीं योनियों में भटकना होगा।इस मौके पर कृष्णा श्रीवास्तव, राम जियावन, वशिष्ठ नारायण, श्रीपति, संजय यादव, प्रधान विनोद यादव ने आगंतुकों का स्वागत व आभार प्रकट किया।
Previous articleशिक्षा क्षेत्र के पशुपतिनाथ सिंह को दी गई विदाई
Next articleउत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया पुरस्कृत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?