शोरूम के अंदर बसपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर

शोरूम के अंदर बसपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर

मेरठ।
तहलका 24×7
               मवाना क्षेत्र में शोरूम के अंदर बसपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, बाइक सवार तीन की संख्या में बदमाशों ने बसपा नेता इमरान इलाही (46) पर एक के बाद एक कई गोलियां चलाईं। बताते हैं कि दो गोलियां इमरान को लगी हैं, फायरिंग से बाजार में अफरातफरी मच गई। हमले के बाद बदमाश फरार हो गए। शोरूम के कर्मचारियों ने इमरान को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस का मानना है कि हमला चुनावी रंजिश में किया गया है।
घटना मवाना थाना क्षेत्र के गोल मार्केट की है। इमरान मेरठ में बसपा पदाधिकारी हैं। वह नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ चुके हैं। मोहल्ला तिहाई निवासी बसपा नेता इमरान उर्फ बबलू गोल मार्किट स्थित अपने शोरूम में बैठे थे, तभी बाइक से तीन बदमाश आए। उन्होंने शोरूम में घुसते ही काउंटर पर बैठे बसपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से शोरूम में भगदड़ मच गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मताबिक बदमाश चेहरे कवर किए हुए थे। इधर, खून से लथपथ इमरान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जसवंत राय हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने शुरुआती जांच के आधार पर बताया कि इमरान को दो गोलियां लगीं हैं। एक गोली पीठ पर तो दूसरी कमर के पास। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि 2 दिन पहले बसपा नेता का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। विवाद में एक युवती का भी नाम सामने आ रहा है। बताते हैं कि इससे पहले साल 2010 में भी इसी तरह का एक विवाद सामने आया था।
सीओ अभिषेक पटेल ने बताया कि जहां वारदात हुई है, वहां सीसीटीवी नहीं लगे हुए थे। शोरूम से थोड़ी दूर एक सीसीटीवी में बाइक से भागते हमलावर नजर आए हैं। वह चेहरा कवर किए हुए थे, पुलिस उनको ट्रेस कर रही है। वारदात क्यों की गई, यह अभी क्लीयर नहीं है। पुलिस चुनावी रंजिश और युवती के चक्कर में विवाद के एंगल पर जांच कर रही है। इमरान के बेटे आगाज ने एफआईआर दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है।
Previous articleनाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म मामले में मां-बेटा गिरफ्तार
Next articleचोक नाले व जलजमाव की समस्या खत्म नही हुई तो लोकसभा में उठाउंगी मुद्दा : प्रिया सरोज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?