चोक नाले व जलजमाव की समस्या खत्म नही हुई तो लोकसभा में उठाउंगी मुद्दा : प्रिया सरोज

चोक नाले व जलजमाव की समस्या खत्म नही हुई तो लोकसभा में उठाउंगी मुद्दा : प्रिया सरोज

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
             क्षेत्रीय सांसद प्रिया सरोज सोमवार को करखियाव स्थित एग्रो पार्क परिसर का निरीक्षण किया और गांव के नाले के चोक लेने व जलजमाव होने पर अधिकारियों को फटकार लगाई, कहाकि जल्द सफाई नही हुई तो लोकसभा में मुद्दा उठाउंगी। सांसद प्रिया सरोज दोपहर एक बजे करखियाव स्थित नाला के चोक होने व जलजमाव के चलते खेतो के गंदे पानी के जलजमाव की सूचना ग्रामीणों द्वारा मिलने पर निरीक्षण करने पहुंची थीं।
निरीक्षण के दौरान लगभग तीन बीघा खेती योग्य भूमि जलमग्न होने पर अमूल प्लांट के अधिकारियों व नायब तहसीलदार मनोज कुमार सिंह को मौके पर फटकार लगाते हुए कहाकि एक वर्ष से यह समस्या बनी हुई है। किसान खेती नही कर पा रहे हैं। नाला चोक लेने से तीन गांव के लोग परेशान हैं। वहीं ग्राम प्रधान रविन्द्र उर्फ गुड्डू यादव व मो. शफीक ने कहा कि बारिश में घर तक पानी आ जाता है।अमूल प्लांट के स्थानीय मैनेजर अलोकमणि त्रिपाठी ने बताया कि फैक्टरी एरिया तक साफ सफाई की जिम्मेदारी मेरी है और बाहर की यूपीसीडा की।
जिसपर सांसद ने सीडीओ हिमांशु नागपाल और यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष नाथ से टेलीफोनिक बात कर चेतावनी दी कि यदि अमूल व एग्रो पार्क फैक्ट्री से निकलने वाले कचरे का निस्तारण व जलजमाव को एक सप्ताह में नही खत्म किया जाता है तो जुलाई में चलने वाले मानसून सत्र में यह मुद्दा लोकसभा में उठाउंगी।इसके लिए 8 माह पूर्व भी स्थानीय अधिकारियों से कहा गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नही हुई। जिसमें आम लोगों के साथ जानवरों का भी जीवन संकट में हो गया है।
उन्होंने एग्रो पार्क इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मनोज मद्धेशिया और शुभम अग्रवाल से भी जानकारी ली।जिसपर उद्यमियों ने बताया कि कम्पनी परिसर में बहने वाले नाले की सफाई कार्य उद्यमियों व यूपीसीडा की तरफ से एक हफ्ते से जारी है। जल्द ही पूरा होगा।इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सिकन्दर मिश्रा, ग्राम  प्रधान गुड्डू यादव, राज कुमार यादव, मनोज राजभर, सन्तोष यादव, विनोद कुमार, अशोक चौहान व कैलाश मिश्रा समेत अनेक ग्रामीण रहे।
Previous articleशोरूम के अंदर बसपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर
Next articleसमाजवादी पार्टी से तीन विधायक निष्कासित      
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?