24.1 C
Delhi
Thursday, December 11, 2025

संदिग्ध परिस्थितियों में बागीचे में लगी आग

संदिग्ध परिस्थितियों में बागीचे में लगी आग

वाराणसी। 
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
              फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियाव स्थित बगीचे में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने पर पुलिस और अग्निशमन विभाग ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।बताते हैं कि करखियाव निवासी एडवोकेट जगदम्बा मिश्रा के फलदार बगीचे में सुबह साढ़े 10 बजे अचानक तेज लपट के साथ धुंआ उठने लगा।
इसकी जानकारी बाग मालिक व ग्रामीणों को हुई तो बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन सफलता नही मिली। सूचना करखियाव चौकी इंचार्ज के साथ अग्निशमन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे अग्निशमन के कर्मियों ने आग बुझाई। आगजनी से दर्जनों बड़े व छोटे पेड़ जल गए। बाग मालिक ने आगजनी की घटना को लेकर किसी की करतूत बताई और पुलिस से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार # 13 अक्टूबर को दर्ज प्राथमिकी में चकबंदी कर्मचारी...

More Articles Like This