संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकती मिली युवती की लाश

संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकती मिली युवती की लाश

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
             गभिरन गांव में रविवार को संदिग्ध हाल में एक युवती की लाश साड़ी के फंदे के सहारे पंखे के हुक से लटकती मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती का पूरा परिवार मुंबई में रहता है। वह इंटरमीडिएट की परीक्षा देने मुंबई से अकेले घर आयी थी।
गांव निवासी 22 वर्षीय ऋतू विश्वकर्मा पुत्री गोपीचंद एक इंटरकालेज में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। वह अपने माता पिता के साथ कुछ माह पूर्व मुंबई गयी थी। जहां से बोर्ड की परीक्षा देने के लिए अकेले ही घर आयी थी। पड़ोसियों ने बताया कि शनिवार की शाम वह नित्य की तरह अपने घर का दरवाजा बंद कर भीतर सोने चली गई। दूसरे दिन दोपहर तक दरवाजा नहीं खुला तो आस पास के लोगों को शंका हुई। वे दरवाजा पीटकर उसे आवाज दिए। लेकिन भीतर से कोई हलचल नहीं हुई। रोशनदान से देखने पर नजारा देख लोग आवाक रह गये।
कमरे के भीतर ऋतू की लाश फंदे पर लटक रही थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कमरे का दरवाजा तोड़ लाश को नीचे उतारा गया। युवती की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। थानाध्यक्ष मुन्ना राम ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के विषय में कुछ स्पष्ट हो पायेगा।
Previous articleताइक्वांडो चैंपियन हर्षिता सिंह को किया सम्मानित 
Next articleचौपाल में उठे स्थानीय मुद्दे, मुख्यमंत्री को देंगे पत्रक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?