चौपाल में उठे स्थानीय मुद्दे, मुख्यमंत्री को देंगे पत्रक

चौपाल में उठे स्थानीय मुद्दे, मुख्यमंत्री को देंगे पत्रक

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
             लोकजन सोशलिस्ट पार्टी द्वारा रविवार को पिंडरा विस क्षेत्र के उदपुर गांव में चौपाल लगाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने तमाम समस्याएं रखी। जिसे पत्रक के माध्यम से मुख्यमंत्री समेत अन्य अधिकारियों से मांग करने का निर्णय लिया गया।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र विश्वकर्मा ने चौपाल को सम्बोधित करते हुए कहा कि आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद उदपुर के लोग सड़क, पानी और खेतो सिंचाई की समस्या से जूझ रहे हैं। चौपाल के दौरान संविधान को बचाने और जातिगत जनगणना कराने तथा ईवीएम से चुनाव न होकर बैलेट पेपर से कराने की मांग उठी। चौपाल में जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री समेत सम्बंधित अधिकारियों से मिलकर समस्या समाधान कराने का आश्वासन दिया।
अध्यक्षता सुनील स्वर्णकार, स्वागत राजेन्द्र उर्फ विधायक, संचालन चंद्र प्रकाश स्वर्णकार व धन्यवाद ज्ञापन संजय यादव ने दिया। इस दौरान सुभाष सरोज, दिनेश शर्मा, गुड्डू विश्वकर्मा, साहिल खान, पूर्व प्रधान श्यामलाल विश्वकर्मा, धर्मेंद्र प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
Previous articleसंदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकती मिली युवती की लाश
Next articleमृतक मंदीप के घर पहुंचा सपा का प्रतिनिधि मंडल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?