संदिग्ध हालात में युवती ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन, हालत गंभीर

संदिग्ध हालात में युवती ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन, हालत गंभीर

सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे 
तहलका 24×7 
             सरपतहा थाना क्षेत्र के समोधपुर गांव में एक 20 वर्षीय युवती द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन करने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।युवती की हालत गंभीर होने पर परिजनों द्वारा तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, समोधपुर गांव निवासी आंचल (20) पुत्री राजेश चौरसिया ने बुधवार को घर पर ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।बताया जा रहा है कि उक्त विषाक्त पदार्थ युवती ने ऑनलाइन मंगाया था। घटना के समय घर पर उसकी मां ही मौजूद थीं,जिन्होंने स्थिति बिगड़ने पर तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया।
चिकित्सकों के अनुसार प्राथमिक उपचार के बाद युवती की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है,लेकिन एहतियातन उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, हालांकि आत्मघाती कदम उठाने के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।वहीं,सरपतहा थाना प्रभारी यजुवेंद्र सिंह ने मामले की जानकारी से अनभिज्ञता जताई।
Previous articleलेखपाल ने अभिलेख फाड़ने, उपकरण तोड़ने और मारपीट का लगाया आरोप
Next articleकोर्ट के आदेश की अवहेलना पर डीएम का आधा वेतन रोकने का निर्देश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?