11.1 C
Delhi
Saturday, January 18, 2025

संस्था ने नए साल पर आयोजित किए कार्यक्रम 

संस्था ने नए साल पर आयोजित किए कार्यक्रम 

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
              सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी ने न्यू ईयर ईव का आयोजन किया। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम,  खेल और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। नए साल का स्वागत केक काटकर और आतिशबाजी के जरिए किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारी और सदस्य सपरिवार मौजूद थे।
अध्यक्ष दीपा सेठ ने बताया कि 2025 का स्वागत करने के लिए 31 दिसंबर की रात जेसी सदस्यों के परिवार के साथ हाई फाइव 25 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तंबोला, पासिंग द बॉल, ग्रैब प्रॉप्स आदि गेम्स आयोजित हुए। इसके अलावा ख्याति, रक्षा, रुचि, आयुष, आरुष, आदित्य, दिव्यांश, काव्या, राम्या, सानवी, आराध्या, रिम्मी, सिद्धि, आर्यन, जाह्नवी, आर्या आदि ने नृत्य प्रस्तुत किया। संचालन आयुष्मान ने किया। कार्यक्रम संयोजक अमृता जायसवाल, हिमांशु गुप्ता, धीरज जायसवाल और विकास अग्रहरि ने सभी का आभार जताया।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष रमेश गुप्ता, दीपक जायसवाल, रविकांत जायसवाल, दिवाकर मिश्रा, अभिषेक अग्रहरि, सौरभ सेठ, अविनाश जायसवाल, आशीष जायसवाल, राम अवतार अग्रहरि, डॉ. सुधाकर मिश्रा, डॉ. रुचि मिश्रा आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जुआ खेलते पांच गिरफ्तार, एक फरार, फड़ से 21 हजार रुपये और तीन बाइक बरामद

जुआ खेलते पांच गिरफ्तार, एक फरार, फड़ से 21 हजार रुपये और तीन बाइक बरामद खेतासराय, जौनपुर। अजीम सिद्दीकी तहलका 24x7. ...

More Articles Like This