ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार तीन की मौत, मृतकों में भाई-बहन शामिल 

ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार तीन की मौत, मृतकों में भाई-बहन शामिल 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
               लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अकबर आदमपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की ख़बर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे बाइक सवार लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मीरपुर निवासी अरुण (32) पुत्र श्याम अपनी बहन आरती (18) और बबिता (12) पुत्री राजेंद्र को अपनी मौसी के घर से लेकर लाइन बाजार के लिए निकले थे। जैसे ही वह अकबरपुर आदमपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से पहुंचे कि सामने से आ रही ट्रक की चपेट में आ गए जिसमें मौके पर तीनों की मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
मामले में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकार सदर आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि बाइक पर सवार तीनों लोगों की मृत्यु हो गई है। मृतक अरुण और आरती सगे भाई बहन हैं जो केराकत थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं जबकि बबिता लाइन बाजार की रहने वाली है। घटना के बाद से ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मुकदमा दर्ज करते हुए अन्य विधि कार्रवाई की जा रही है।
Previous articleजमीनी रंजिश में खूनी संघर्ष, चार घायल
Next articleसंस्था ने नए साल पर आयोजित किए कार्यक्रम 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?