सड़क दुर्घटना में एक छात्र सहित दो की मौत, एक गंभीर 

सड़क दुर्घटना में एक छात्र सहित दो की मौत, एक गंभीर 

# सड़क के किनारे खड़े डंफर में बाइक की हुई टक्कर, जौनपुर-शाहगंज मार्ग स्थित मनेछा बाजार में हुआ हादसा

खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7 
              बीती रात स्थानीय थाना क्षेत्र के मनेछा स्थित एक रेस्टोरेंट के पास खड़े डंपर से बाइक सवार की हुई टक्कर में दो की मौत हो गई। जबकि तीसरे घायल का उपचार जिले के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।जानकारी के अनुसार बीती रात थाना क्षेत्र के नौली गांव निवासी तीन युवक एक ही बाइक पर किसी बर्थ डे पार्टी में भाग लेने की बात कह कर घर से निकले थे। रात साढ़े दस बजे क्षेत्र के मनेछा बाजार में एक रेस्टोरेंट के पास खड़े  डंपर से टकरा गए।
टक्कर में बाइक सवार तीनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए।पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को पीएचसी सोंधी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने संतोष (28) पुत्र ललसू और उज्ज्वल (16) पुत्र रतिलाल निवासी नौली को मृत घोषित कर दिया।जबकि अनुराग (14) पुत्र राजेंद्र की हालत गम्भीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफ़र कर दिया।गंभीर रुप से घायल अनुराग की हालत नजुक बताई जा रही है।पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर छानबीन कर रही है। मृतक संतोष दो भाई तीन बहनों में तीसरे नम्बर पर था। मृतक की पत्नी वंदना का रो-रोकर बुरा है। मृतक के दो वर्ष की पुत्री माएरा भी है। संतोष पेशे से पेंटर था। सोमवार को वह अपने काम पर दिल्ली जाने वाला था। वहीं मृतक उज्जवल सर्वोदय इण्टर कालेज खुदौली में कक्षा दस का छात्र था। तीन भाइयों में दूसरे नम्बर पर था। इसी साल उसने दसवीं बोर्ड की परीक्षा दी थी। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया दुर्घटना में मृत युवकों का पीएम कराया जा रहा है। अज्ञात वाहन के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
Previous articleभाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर को दिया कारण बताओ नोटिस, 7 दिन के अंंदर देना होगा जवाब
Next articleजीरो टॉलरेंस दिखावा, बीजेपी सरकार में करप्शन और क्राइम चरम पर : अखिलेश यादव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?