भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर को दिया कारण बताओ नोटिस, 7 दिन के अंंदर देना होगा जवाब

भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर को दिया कारण बताओ नोटिस, 7 दिन के अंंदर देना होगा जवाब

लखनऊ।
तहलका 24×7
               गाजियाबाद के लोनी से विधायक नंद किशोर गुर्जर के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी में सख्त रुख अपना लिया है।पार्टी की ओर से गुर्जर को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। माना जा रहा है निकट भविष्य में उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने विधायक नंद किशोर गुर्जर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिसमें उनसे स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है।
नोटिस में कहा गया है कि पिछले कुछ समय से आपके द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर सरकार की आलोचना की जा रही है एवं आपके वक्तव्यों व कृत्यों से पार्टी की प्रतिष्ठा को आघात पहुंच रहा है।जो कि अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार आपको सूचित किया जाता है कि इस पत्र प्राप्ति के 7 दिन के अन्दर स्पष्टीकरण दें, क्यों न आपके खिलाफ आनुशासनहीनता की कार्यवाही की जाये।
बता दें कि हाल ही में नंद किशोर गुर्जर ने पार्टी के विरोध में कई जगह बयान देकर न केवल पार्टी, बल्कि सरकार के विरोध में भी खड़े रहे। इसके साथ ही नंद किशोर गुर्जर ने गाजियाबाद में पुलिस के साथ भी विवाद किया और फटे हुए कपड़ों में प्रेस वार्ता कर सरकारी तंत्र का विरोध किया था। उनके लगातार विरोध के चलते पार्टी और सरकार दोनों ही असमंजस की स्थिति में हैं। इसलिए उनको नोटिस दिया गया है।
Previous articleभाजपा नेता को छोटे बेटे पर था शक था, कराना चाहता था डीएनए टेस्ट
Next articleसड़क दुर्घटना में एक छात्र सहित दो की मौत, एक गंभीर 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?