सड़क हादसे में एक की मौत, साथी गंभीर

सड़क हादसे में एक की मौत, साथी गंभीर

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
               लखनऊ-बलिया राज्य मार्ग स्थित बाबू पुरवा गांव के पास आज्ञात बुलेरो वाहन की टक्कर में बाइक सवार दोस्त गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंची, जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया, दूसरे साथी की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सबरहद गांव के मानपुर टेढवा निवासी हरेन्द्र गौतम (30) पुत्र बच्चूलाल गांव निवासी अपने दोस्त सुरजीत (30) पुत्र कामता प्रसाद को लेकर बाइक से अपनी बहन के घर जा रहा था। बाबू पुरवा गांव के समीप पहुंचा जहां पीछे से आई तेज रफ्तार बुलेरो वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में बाइक सवार दोनों युवक गम्भीर रुप से घायल हो गए। जिसमें अस्पताल पहुंचने से पहले हरेन्द्र गौतम ने दम तोड़ दिया। साथी सुरजीत की गम्भीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने मृतक और घायल युवक के परिजनों को घटना की सूचना देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। घटना की खबर लगते ही परिजन और भारी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस की एक टीम सीसीटीवी की पड़ताल कर वाहन की तलाश में जुटी रही।
Previous articleदूसरे दिन भी खाते से पैसा निकालने आई नकाबपोश  महिला धराई
Next articleसीएम नीतीश पर भड़के तेजस्वी यादव ने कहा- बिहार सरकार को जीजा और मेहरारू आयोग भी बना देना चाहिए
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?