सत्ता में नहीं आने देना चाहतीं जातिवादी पार्टियां : मायावती

सत्ता में नहीं आने देना चाहतीं जातिवादी पार्टियां : मायावती

लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7.                                                              बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने 69वें जनदिन पर की प्रेस वार्ता की। प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि बाबा साहब का अधूरा मिशन बसपा पूरा करेगी।उन्होंने कहा कि मेरे जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ता नारे लगा रहे हैं। हमारा मिशन पूंजीपतियों से नहीं गरीब जरूरतमंद के खून पसीने के अंशदान से पूरा होगा।

उन्होने कहा कि मैं अपने जन्मदिन पर सभी महापुरुषों को नमन करती हूं।‌ पार्टी के लोगों को आगाह करती हूं कि भाजपा, कांग्रेस, सपा हमें तोड़ने के लिए हर हथकंडे अपना रही हैं। जातिवादी पार्टियां हमें सत्ता में नहीं आने देना चाहती।मायावती ने कहा कि वर्तमान सरकारों ने आरक्षण को कोर्ट कचहरी में फंसा दिया।

एससी/एसटी के साथ ओबीसी को भी आरक्षण का पूरा लाभ नहीं मिल रहा। वर्तमान पार्टियां आरक्षण को खत्म करने पर लगीं हैं। कांग्रेस का नीले कपड़े पहनकर ड्रामेबाजी करना छलावा है। दिल्ली चुनाव पर मायावती ने कहा कि भड़काऊ पोस्टरबाजी पर चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए। कहा बसपा के नेशनल कोर्डिनेटर के नेतृत्व में दिल्ली चुनाव लड़ा जा रहा है।

Previous articleसंस्कार भारती ने समरसता दिवस पर मलिन बस्ती के लोगों को किया सम्मानित
Next articleजमीन बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?