सपा प्रत्‍याशी ललई ने भरी हुंकार, दर्जनों गांवों में किया जनसंपर्क..

सपा प्रत्‍याशी ललई ने भरी हुंकार, दर्जनों गांवों में किया जनसंपर्क..

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
               विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्‍याशी शैलेंद्र यादव ललई ने शुक्रवार को दिनभर जनसंपर्क किया। इस दौरान वे लोगों से विकास के वादे करते नजर आए। विभिन्न गाँवो में उनका स्‍वागत किया गया।

सपा प्रत्याशी शैलेंद्र यादव ललई ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के दुमदमा, अमावां खुर्द, अमावां कला, ईशापुर, पलिया करीमपुर शेखाई, उसरिया, छितम पट्टी, अढ़नपुर, बॉसगाँव, कटका सहित अनेक गांवों में सघन संपर्क किया। ग्रामीणों से रूबरू होते हुए सपा प्रत्याशी ने आशीर्वाद मांगा। समाजवादी संकल्प पत्र की आगामी योजनाओं से अवगत कराया। वहीं कहा कि घोषणाओं से नहीं, सपा सरकार में विकास से गांव की तस्वीर बदलेंगी।
Previous articleजौनपुर : मिल रहे अपार जनसमर्थन से भोजन भरी थाली के जीतने के आसार प्रबल- संतोष सिंह
Next articleजौनपुर : कांग्रेस प्रत्याशी भुट्टो ने किया कई इलाकों में किया जनसंपर्क
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?