जौनपुर : कांग्रेस प्रत्याशी भुट्टो ने किया कई इलाकों में किया जनसंपर्क

जौनपुर : कांग्रेस प्रत्याशी भुट्टो ने किया कई इलाकों में किया जनसंपर्क

शाहगंज।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
               कांग्रेस प्रत्याशी परवेज़ आलम भुट्टो ने ताबड़तोड़ प्रचार कर पक्ष में मतदान करने की अपील   की। साथ ही कहा कि सपा विधायक ने शाहगंज के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया इसका जवाब जनता चुनावों में देगी।

कांग्रेस प्रत्याशी भुट्टो ने समर्थकों के साथ सुईथाकलां ब्लाक के उंचगांव, सारी जहांपट्टीग्राम, उसौली, तिसौली समेत तमाम गांव में प्रचार कर अपने पक्ष में समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि यहां पर एक ही पार्टी के विधायक दो दशक से रहे मगर विकास की ओर कतई ध्यान नहीं दिया। अब विधायक को बदलने का वक्त आ गया है। उन्होंने लोगों से क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील की।
Previous articleसपा प्रत्‍याशी ललई ने भरी हुंकार, दर्जनों गांवों में किया जनसंपर्क..
Next articleजौनपुर : मेडिकल सेवा में स्थानीय भाषा का महत्व- डॉ शिवकुमार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?