सफाई कर्मचारी संघ ने दिवंगत साथी के परिवार को दी आर्थिक सहायता

सफाई कर्मचारी संघ ने दिवंगत साथी के परिवार को दी आर्थिक सहायता

खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
               विकास खण्ड शाहगंज (सोंधी) की एक ग्रामसभा में तैनात सफाई कर्मी तेजबहादुर की हाल ही में सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु हो गई थी। दिवंगत कर्मी की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय होने के कारण उनका परिवार गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा था। ऐसे कठिन समय में पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जौनपुर की ब्लॉक शाखा शाहगंज ने पहल करते हुए सहयोग राशि प्रदान की।
शाहगंज ब्लॉक के सफाई कर्मचारियों, एडीओ पंचायत, खंड विकास अधिकारी और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के संयुक्त प्रयास से एक लाख पांच सौ रुपये की आर्थिक सहायता राशि एकत्र की, जिसे मृतक के पिता व बच्चों को सौंपा गया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह, एडीओ पंचायत संजय यादव, जिलाध्यक्ष संजय चौधरी, शिवकुमार यादव, हीरालाल भारती, समरनाथ यादव, संघप्रिय बौद्ध, रामसमुझ यादव, रविंद्र प्रताप, जयप्रकाश बिंद, अरुण शुक्ला, रवि राव, संजय यादव, कनवर लाल, शांतिभूषण यादव, विजय कुमार, फूलचंद, विनोद कुमार, रऊफ, पिंटू बिन्द, सतेन्द्र कुमार, लाल चन्द्र, विजय कुमार गौड़ आदि मौजूद रहे।
अंत में प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने स्व. तेजबहादुर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हम सब इस दुःख की घड़ी में उनके परिवार के साथ हैं, परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
Previous articleआपातकाल लोकतंत्र को समाप्त करने की साजिश: विधायक
Next articleपिछड़े, दलित, आदिवासी, मूलनिवासियों का अधिकार छीन रही भाजपा : शंखलाल मांझी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?