आपातकाल लोकतंत्र को समाप्त करने की साजिश: विधायक
# आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर लोकतंत्र सेनानियों का हुआ सम्मान
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
विधायक रमेश सिंह ने कहा कि आज से पचास साल पूर्व देश में आपातकाल की घोषणा कर कांग्रेस पार्टी ने देश से लोकतंत्र समाप्त करने की साजिश रची थी। वे बुधवार को तहसील सभागार में आपातकाल की पचासवीं वर्षगांठ पर लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने आगे कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने तानाशाही रुख अपनाते हुए विपक्षी दलों के नेताओं, राष्ट्रप्रेमी विचार वालों को पकड़कर जेल में डाल दिया। उनकी मंशा थी कि देश में अन्य विपक्षी दल समाप्त हो जाएं तथा कांग्रेस पार्टी व उनके परिवार की सत्ता अनंतकाल तक बनी रहे। इसके पूर्व भाजपा नेता बेचन सिंह, खुशीराम मिश्र, वंश बहादुर पाल ने भी उपस्थित लोगों के समक्ष आपातकाल की यादों को ताजा किया।

इस दौरान आपातकाल में जेल की सजा काट चुके कुल 28 लोकतंत्र सेनानियों को अंगवस्त्रम व छाता प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में एसडीएम कुणाल गौरव, तहसीलदार आशीष सिंह, मोनू तिवारी, रीगन सिंह, पंचम बिंद, सुरेंद्र निषाद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।संचालन दूधनाथ ने किया।

















