समय से पहले चुनाव की संभावना, कार्यकर्ता अभी से करें तैयारी: राकेश मौर्य

समय से पहले चुनाव की संभावना, कार्यकर्ता अभी से करें तैयारी: राकेश मौर्य

जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
            समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शनिवार को पार्टी की मासिक बैठक जिला पर आयोजित हुई।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने की।जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव समय से पहले होने की संभावना है,इसलिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियां अभी से शुरु करने की जरुरत है।
उन्होंने कहा कि पीडीए की विचारधारा के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर पार्टी सरकार बनाने का लक्ष्य हासिल करेगी।बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई तथा कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए गए।इस दौरान नवमनोनीत पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।बैठक में पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Previous articleन्यायालय के आदेश पर दो नामजद समेत आठ के लोगों पर मुकदमा दर्ज
Next articleडीएम ने पर्यटन स्थल गूजर ताल का किया निरीक्षण, टिकट व्यवस्था लागू करने के दिए निर्देश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?