समाधान शिविर में आये 85 मामले, 15 का निस्तारण

समाधान शिविर में आये 85 मामले, 15 का निस्तारण

# शिकायत मिलने पर विधायक ने अधिकारियों को जमकर लगाई फटकार

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
             शासन के निर्देश पर शुक्रवार को पिंडरा विद्युत उपकेंद्र पर आयोजित विद्युत बिल सुधार मेगा कैम्प में 85 उपभोक्ताओं ने प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई व न्याय की गुहार लगाई। मौके पर 15 मामलों का निस्तारण कर साढ़े 3 लाख रुपये की वसूली की गई।
क्षेत्रीय विधायक डॉ. अवधेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित मेगा कैम्प में कठिराव के घनश्याम पाठक, पिंडराई के राजन पाठक व असिला के शशिकांत ने विद्युत मीटर खराब होने की शिकायत की।
वहीं अमौत के कवींद्र पटेल व कुआर की गीता देवी ने गलत विद्युत बिल आने की शिकायत की। अजईपुर के ग्राम प्रधान उदयभान ने गांव में तार व खम्बा न होन की शिकायत की। जिसपर विधायक ने अधिकारियों की जमकर क्लास ली। उन्होंने कहाकि जनता से आप हैं, इसलिए उपभोक्ताओं की इज्जत करने के साथ उनके समस्या समाधान पर ध्यान दें। भ्रष्टाचार न शासन सहन करेगा ना ही आपका विधायक। इस दौरान बिल संशोधन, नया कनेक्शन, भार वृद्धि, मीटर सम्बंधी शिकायत, बिल भुगतान समस्या के बाबत ज्यादातर शिकायत आईं। उन्होंने इसे एक सप्ताह के अंदर दूर करने के निर्देश दिए।
कैम्प के दौरान अधीक्षण अभियंता राम अवतार, अधिशाषी अभियंता हेमंत कुमार सिंह, एसडीओ गुलाबचंद, अभिजीत शाह, अखिलेश कुमार, प्रशान्त शुक्ला, जेई शिवशंकर, अमेरिका सिंह यादव, राजकुमार, नागेंद्र, अशोक, सतेंद्र, कुलदीप समेत विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
Previous articleअज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, मचा कोहराम
Next articleबॉक्सिंग प्रतियोगिता में मऊ और वाराणसी ने जीता खिताब
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?