सशस्त्र सीमा बल की बस में लगी आग, खिड़कियों के शीशे तोड़ जवानों ने बचाई जान

सशस्त्र सीमा बल की बस में लगी आग, खिड़कियों के शीशे तोड़ जवानों ने बचाई जान

# पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मुबारकपुर के केरमा गांव के समीप हुईं घटना 

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद 
तहलका 24×7
               पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से होकर गुजर रही एक बस में रविवार की देर रात मुबारकपुर थाना क्षेत्र के केरमा गांव के पास शार्ट सर्किट से आग लग गई। बस में सवार सीमा सुरक्षा बल के जवान बस का शीशा तोड़ कर बाहर निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने जवानों को सठियांव ब्लाक मुख्यालय पर ठहराया।
सशस्त्र सीमा बल के आठ जवान व एक डॉग रविवार को दिल्ली से बिहार जा रहे थे। रात लगभग दस बजे बस केरमा गांव के पास से गुजर रही थी कि इंजन काफी गर्म हो गया। ऐसे में हुए शार्ट सर्किट से बस में आग लग गई। आग पूरी तरह फैलती इससे पहले ही जवानों ने बस के शीशे तोड़े और डॉग सहित बाहन निकल आए। जवानों ने हादसे के बारे में जिला प्रशासन को सूचना दी। सूचना हरकत में आई पुलिस मौके पर पहुंची उनके सामान को सुरक्षित पिकअप की सहायता से सठियांव ब्लाक कार्यालय में रखवाया और उनके ठहरने का इंतजाम किया। पुलिस ने बताया कि फायर ब्रिगेड ने रात में ही पहुंच कर आग पर काबू पाया।
Previous articleजौनपुर : अबूझ कारण से रेडिमेड की दुकान में लगी आग, 30 लाख रुपये का नुकसान
Next articleवाराणसी : सड़क किनारे लगा सेफ्टी डिवाइडर घुसा कार सवार के सीने में.. 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?