वाराणसी : सड़क किनारे लगा सेफ्टी डिवाइडर घुसा कार सवार के सीने में.. 

वाराणसी : सड़क किनारे लगा सेफ्टी डिवाइडर घुसा कार सवार के सीने में.. 

# वीभत्स हादसे में कार सवार युवक की दर्दनाक मौत, भाई गम्भीर 

वाराणसी।
मनीष वर्मा 
तहलका 24×7 
               वाराणसी-आजमगढ़ हाई-वे पर चोलापुर क्षेत्र में बीती रात सड़क हादसे में लग्जरी कार सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, उसके सगे भाई की जान तो बच गई मगर गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क किनारे लगे डिवाइडर से तेज रफ्तार कार टकराने का कारण हादसा हुआ।
आजमगढ़ के ओझौली गांव निवासी दो सगे भाई दुर्गा प्रसाद सिंह व अमन कुमार सिंह देर रात करीब दो बजे होंडा सिटी कार से प्रयागराज की ओर जा रहे थे। वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र अंतर्गत गोला स्थित बाईपास के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सेफ्टी डिवाइडर से टकरा गई।नजारा देख सहम उठे ग्रामीण घटना में सेफ्टी डिवाइडर पर लगा आयरन एंगल कार को चीरते हुए अंदर जा घुसा। जो ड्राइविंग सीट के बगल में बैठे अमन सिंह (27) के सीने में घुस गया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। कार चला रहा दुर्गा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर की तेज आवाज सुनकर जुटे ग्रामीण नजारा देख सहम उठे।
सूचना पर पहुंची चोलापुर पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों भाइयों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने अमन को मृत घोषित कर दिया। प्रयागराज के एक स्कूल में शिक्षक अमन कुमार अविवाहित था। गंभीर रूप से घायल दुर्गा प्रसाद भारतीय सेना में कार्यरत हैं।
Previous articleसशस्त्र सीमा बल की बस में लगी आग, खिड़कियों के शीशे तोड़ जवानों ने बचाई जान
Next articleबेहतर चिकित्सा व्यवस्था के लिए योगी सरकार ने अख्तियार किया कड़ा रुख 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?