सांसद डिंपल यादव का अपमान बर्दाश्त नहीं: शर्मिला यादव
जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष शर्मिला रमेश यादव के नेतृत्व में मंगवाकर को एक प्रतिनिधिमंडल ने सांसद डिंपल यादव पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले साजिद रशीदी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ को तहरीर दी।महिला सभा ने मांग किया कि मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो।महिलाओं के सम्मान से समझौता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कानून को अपना काम करना चाहिए और दोषी पर सख्त कार्यवाही हो।शर्मिला यादव ने कहा कि मौलाना सााजिद रशीदी के बयान ने न सिर्फ समाज की साम्प्रदायिक सौहार्द को चोट पहुंचाई बल्कि महिलाओं के सम्मान और गरिमा पर प्रश्नचिह्न खड़ा किया है। सांसद डिम्पल यादव करोड़ों महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके खिलाफ इस प्रकार की मानसिकता खतरनाक है।

यह अपमान सिर्फ डिम्पल यादव का ही नहीं, बल्कि नारी शक्ति का अपमान है।प्रतिनिधिमण्डल में मुख्य रुप से जिला महासचिव आरिफ हबीब, महिला सभा की राष्ट्रीय नेता डॉ. सुमन यादव, प्रदेश सचिव उषा जायसवाल, सुशीला यादव, सोनी यादव, शिवांगी जयसवाल, शतारा त्रिपाठी आदि उपस्थित रहीं।








